मेरठ, दिसम्बर 22 -- दौराला। बढ़ती सर्दी को लेकर उच्चाधिकारियों के आदेश पर शनिवार देररात सरधना नायब तहसीलदार राहुल सिंह ने टीम के साथ दौराला में पानी की टंकी के पास नगरपंचायत द्वारा बनाए गए रैन बसेरे का औचक निरीक्षक किया। खामियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और जल्द इनको पूरा करने के निर्देश दिए। हालांकि, रैन बसेरे में बिस्तर और खानपान की स्थिति पर संतुष्टि जताई। नायब तहसीलदार राहुल सिंह ने बताया कि लगातार सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि रात्रि में राहगीरो और निराश्रित लोगों को परेशानी न हो इसके लिए रैन बसेरे दुरुस्त कराए जा रहे हैं। इसको लेकर निरीक्षण किया गया। रैन बसेरे में आठ लोगों के ठहरने की अच्छी व्यवस्था मिली, जबकि बाथरूम और रैन बसेरे के बाहर लाइन की उचित व्यवस्था नहीं की गई थी। बाथरूम में गर्म पानी और लाइट व्यवस...