हरदोई, दिसम्बर 12 -- पिहानी। पालिका परिसर में संचालित अस्थाई रैन बसेरा का निरीक्षण करते हुए ईओ अमित कुमार सिंह ने व्यवस्थाओं को परखा। निर्देश दिए कि रैन बसेरा में थाना प्रभारी और डॉक्टर का नम्बर चस्पा कराएं। रैन बसेरा प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि रात में बिजली न होने की स्थिति में प्रकाश व्यवस्था सुदृढ रखने के लिए इनवर्टर की व्यवस्था कराई जाए। उन्होंने मेडिकल किट,पेयजल आदि व्यवस्थाओं को भी देखा। रैन बसेरा प्रभारी संजय कुशवाहा ने बताया कि रैन बसेरा के प्रचार प्रसार के लिए प्रमुख स्थानों पर फ्लैक्स आदि लगवाए गए हैं। अश्वनी बाजपेई, लकी अवस्थी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.