मुंगेर, जनवरी 7 -- मुंगेर। ठंड के मौसम में मुसाफिरों एवं जरूरतमंदों के ठहराव स्थल के लिए नगर निगम क्षेत्र में तीन रैन बसेरा बनाए गये हैं। लेकिन संसाधन के अभाव में बहुत कम लोग पहुंच रहे हैं। मंगलवार की रात 8 बजे गोयनका शिवालय के पास स्थित रैन बसेरा का पड़ताल करने पर पांच लोग मिले। जबकि यहां 24 बेड की सुविधा है। रैन बसेरा में रह रहे पांच लोगों के बेड पर चादर एवं ओढ़ने के लिए कंबल दिया गया था। यहां रह रहे लोगों ने बताया कि फटा हुआ एक कंबल मिला है। भोजन की व्यवस्था नहीं है। साथ ही पानी एवं शौचालय की भी व्यवस्था नहीं है। रैन बसेरा के इंचार्ज चंदन मलिक ने बताया कि कंबल की कमी है। उपलब्ध संसाधन आने वाले को दिया जा रहा है। अरगड़ा में 40 बेड का रैन बसेरा है। लेकिन मंगलवार की रात यहां सिर्फ दो लोग रह रहे थे। शौचालय में गंदगी थी। इंचार्य सरिता देवी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.