इटावा औरैया, अप्रैल 8 -- इटावा। कांग्रेसियों जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं दूर करने की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से मांग की। पीसीसी सदस्य प्रशांत तिवारी और जिला प्रवक्ता वाचस्पति द्विवेदी ने बताया कि महिला अस्पताल में रैन बसेरा की स्थिति खराब है। छत से प्लास्टर गिर रहा है। दिव्यांग शौचालय पर ताला लगा हुआ है। यहां बने हुए आरओ प्लांट को भी नहीं चलाया जा रहा है। रैन बसेरे के सामने बड़ी संख्या में वाहनों की पार्किंग कर दी गई है। सीएमएस ने बताया कि रखरखाव के लिए रकम का अभाव है इस संबंध में शासन को लिखा जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...