बलिया, जनवरी 9 -- बेल्थरारोड। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त ने शुक्रवार को रैन बसेरा का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां आने वाले लोगों के रहने और खाने-पीने की व्यवस्था का जायजा लिया। नगर पंचायत द्वारा बनाए गए रैन बसेरा में 12 पुरुषों और 18 महिलाओं के लिए सुरक्षित स्थान रखा गया है। उनकी सुविधा के लिए गद्दा, रजाई और खाने-पीने के साथ ही स्वास्थ्य-रक्षा की भी व्यवस्था की गई है। अलाव की व्यवस्था भी की गई है। इस दौरान दिनेश गुप्त के साथ नगर पंचायत के कर्मचारी भी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.