नवादा, मार्च 11 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवादा शहर के प्रजातंत्र चौक स्थित रैन बसेरा अपनी बदहाली और गंदगी का दंश झेल रहा है। यहां ठहरने और आराम करने के लिए आने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रैन बसेरा का उद्देश्य जरूरतमंद, गरीब, मजदूर और राहगीरों को ठंड, गर्मी और बारिश से राहत देने के लिए सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराना है, लेकिन प्रजातंत्र चौक का यह रैन बसेरा अपनी दुर्दशा के कारण लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। स्थानीय लोगों और यहां आने वाले जरूरतमंदों का कहना है कि रैन बसेरा में चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। परिसर में कूड़ा-कचरा फैला हुआ है और साफ-सफाई का कोई इंतजाम नहीं दिखता। बैठने के लिए बनाए गए स्थानों पर धूल, मिट्टी और कचरे की भरमार है। कई जगहों पर पानी जमा हो जाने के कारण बदबू भी फैल रही...