शाहजहांपुर, दिसम्बर 2 -- ठंड और शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्रा ने महानगर क्षेत्र के अस्थायी और स्थायी रैन बसेरों का सोमवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रैन बसेरों में सफाई, शुद्ध पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। नगर आयुक्त ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बेसहारा और निराश्रित लोगों को ठंड से सुरक्षित रखने के लिए नगर निगम द्वारा संचालित सभी रैन बसेरों में विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि रैन बसेरों में साफ-सफाई नियमित रूप से की जाए, पेयजल और बिजली की आपूर्ति दुरुस्त रहे तथा रहने वाले लोगों के लिए पूरी सुविधा सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.