गुमला, मार्च 3 -- गुमला प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के जशपुर रोड स्थित अल्बर्ट एक्का स्टेडियम के समीप रैन अस्पताल में भर्ती एक मरीज के परिजनों ने इलाज के नाम पर एक लाख रुपये से अधिक की मांग कर बंधक बनाए जाने का आरोप लगाया है। मामला सामने आने पर सिविल सर्जन डॉ. शंभु चौधरी और सदर थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन को मरीज को तत्काल डिस्चार्ज करने का निर्देश दिया।मरीज की पहचान सदर थाना क्षेत्र के तिर्रा गांव निवासी 27 वर्षीय सोमा उरांव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दो दिसंबर को सोमा अपने मित्र संजीव कुमार के साथ रांची जा रहा था। इसी दौरान रिंग रोड पर दो पिकअप वाहनों की टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गया,जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। सोमा का इलाज पहले रिम्स और फिर गुरुनानक अस्पताल में हुआ। ...