रैनेसा स्कूल के खिलाड़ियों ने जीता रजत पदक
बुलंदशहर, जुलाई 31 -- नजीबाबाद के बालुनी पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएससी नॉर्थ जोन प्रथम तीरंदाजी चैंपियनशिप 2026-27 में रैनेसा स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। छात्रों की इस उपलब्धि से स्कूल प्रबंधन, परिजनों और शिक्षकों में खुशी की लहर है। प्रधानाचार्य अशोक माथुर ने बताया कि कंपाउंड मिक्स टीम वर्ग में रैनेसा स्कूल की श्रेया गोयल ने 374 अंक तथा अंश गोस्वामी ने 121 अंक हासिल कर बेहतरीन निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया। इस प्रतियोगिता में उत्तर क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठित स्कूलों के लगभग 600 कुशल तीरंदाजों ने हिस्सा लिया था। यह भी पढ़ें- सीबीएसई तीरंदाजी प्रतियोगिता में चंदनकियारी के खिलाड़ियों ने जीते पदक प्रतियोगिता में स्कूल की ओर से गौरांश भारद्वाज, श्रेया गोयल, अंश गोस्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.