बुलंदशहर, अप्रैल 6 -- नगर के रैनेसां स्कूल की पूर्व छात्रा गरिमा शर्मा ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में प्रदेश भर में 16वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। एसडीएम पद पर चयनित होने के बाद प्रथम बार स्कूल पहुंचने पर गरिमा शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। सम्मान समारोह के दौरान छात्रों से रूबरू होते हुए गरिमा शर्मा ने अपनी सफलता के अनुभव साझा किए। गरिमा शर्मा ने सत्र 2017-18 में रैनेसा स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्कृष्ट अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। मुख्य प्रशासक डॉ. अभिराग शर्मा ने गरिमा को ईको पॉट भेंट कर उनका अभिनंदन किया। प्रशासक वरुण कौशिक, प्रधानाचार्य अशोक माथुर, वरिष्ठ प्रशासक विश्वास शर्मा, शिवम मोहन शर्मा और उप-प्रधानाचार्य कुलदीप सिंघल ने गरिमा शर्मा को आशीर्वाद दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.