बुलंदशहर, जनवरी 29 -- बुलंदशहर। नगर के रैनेसा स्कूल में आयोजित सिल्वर जोन लिटिल स्टार ओलंपियाड में प्री-प्राइमरी के 128 नन्हे छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दिसंबर माह में हिंदी, गणित, विज्ञान व अंग्रेजी विषयों पर हुई इस प्रतियोगिता में छात्रों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। मुख्य प्रशासक अभिराग शर्मा, वरिष्ठ प्रशासक विश्वास शर्मा, शिवम मोहन शर्मा व प्रशासक वरुण कौशिक ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसे बच्चों के आत्मविश्वास व विकास का परिणाम बताया। प्रधानाचार्य अशोक माथुर व मुख्य अध्यापिका भावना भारद्वाज ने कहा कि इस सफलता से बच्चों का उत्साहवर्धन हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...