रैनेसा की छात्रा का आर्मी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश
बुलंदशहर, सितम्बर 8 -- नगर के डीएम रोड स्थित रैनेसा स्कूल पूर्व छात्रा निहारिका शर्मा ने अपनी प्रतिभा के बल पर आर्मी मेडिकल कॉलेज दिल्ली कैंट में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त कर विद्यालय और जिले का नाम गौरवान्वित किया है। प्रधानाचार्य अशोक माथुर ने बताया कि निहारिका का चयन राजकीय मेडिकल कॉलेज बिजनौर में भी हुआ था, लेकिन उन्होंने देश सेवा की भावना को सर्वोपरि रखते हुए आर्मी मेडिकल कॉलेज को अपनी प्राथमिकता दी। नगर के राधानगर निवासी निहारिका शर्मा के पिता अवनेश कुमार शर्मा भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं तथा माता गृहिणी हैं। विद्यालय के मुख्य प्रशासक डॉ. अभिराग शर्मा, वरिष्ठ प्रशासक विश्वास शर्मा, शिवम मोहन शर्मा व प्रशासक वरुण कौशिक ने छात्रा को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.