रैनेसा की छात्राओं का बाल संसद में चयन
बुलंदशहर, सितम्बर 21 -- नगर के डीएम रोड स्थित रैनेसा स्कूल की छात्रा कृति पाठक व छात्रा भुवि सिंह का बाल संसद के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। मुख्य प्रशासक डॉ. अभिराग शर्मा ने बताया कि विद्यालय के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गर्व का विषय है। दोनों छात्राओं की इस सफलता में उनकी कड़ी मेहनत के साथ-साथ विद्यालय द्वारा उन्हें ऐसे प्रतिष्ठित मंचों के लिए तैयार करने में शिक्षकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रधानाचार्य अशोक माथुर ने बताया कि दोनों छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर की अंतिम बहस में प्रतिभाग करने के लिए चुना गया है, जो आगामी सात अक्टूबर को दिल्ली विधानसभा में आयोजित की जाएगी। मुख्य प्रशासक डॉ. अभिराग शर्मा, वरिष्ठ प्रशासक विश्वास शर्मा, शिवम मोहन शर्मा व प्रशासक वरुण कौशिक ने दोनों छात्राओं को बधाई दी है। उप प्रधानाचार्य कुलदीप सिंघल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.