उन्नाव, मई 2 -- नवाबगंज, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम रैनापुर में फर्जी तरीके से आवास आवंटन के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। एसआईटी के गठन के बाद अपराध निरीक्षक ने ब्लॉक मुख्यालय पहुंच कर कर्मियों को बयान दर्ज कराने के निर्देश दिए। इन दिनों रैनापुर का यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। रैनापुर ग्राम सभा में कथित रूप से फर्जी तरीके से पांच लोगों को सीएम निराश्रित आवास योजना का लाभ दे दिया गया था। बाद में संबंधित लाभार्थियों से धनराशि वापस कराई गई। बावजूद इसके रिपोर्ट दर्ज होने के करीब दो माह तक कोई ठोस कार्रवाई न होने पर खंड विकास अधिकारी शशांक चौधरी ने अजगैन कोतवाली में केस दर्ज कराया। मामले की जांच के क्रम में अपराध निरीक्षक जय प्रकाश यादव ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे और एडीओ (आईएसबी) मनोज कुमार से मुलाकात की। ...