रैथा के डॉ विनोद ने पावर लिफ्टिंग में जीता रजत पदक
चंदौली, अगस्त 12 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड धानापुर के रैथा गांव निवासी डॉ. विनोद कुमार राय ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। छत्तीसगढ़ रायपुर में 6 से 9 अगस्त तक आयोजित राष्ट्रीय सुपर मास्टर-2 पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में डॉ. विनोद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। डॉ. विनोद ने 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 94 किलोग्राम भार वर्ग में पावर लिफ्टिंग में रजत पदक जीता। साथ ही उन्होंने बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट प्रतिस्पर्धा में दो कांस्य पदक भी हासिल किए। इस तरह उन्होंने एक ही राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कुल तीन पदक जीतकर उपलब्धि दर्ज की। यह भी पढ़ें- राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मनीष ने जीता रजत पदक क्षेत्र के रैथा गांव निवासी स्वर्गीय राम नगीना राय के पुत्र डॉ. विनोद वर्तमान में मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.