रैट होल और शाही की मांद से छलनी डौला तटबंध
देवरिया, जुलाई 18 -- बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सरयू और राप्ती के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी ने तटवर्ती गांवों की नींद उड़ा दी है। कारण यह कि अभी तक बांधों के रेन कट, रैट होल व शाही मांद नहीं भरे जा सके हैं। प्रशासन द्वारा फाइलों में बाढ़ बचाव की योजना तो तैयार कर ली गई, लेकिन अभी तक तटबंधों की मरम्मत के नाम पर एक टोकरी मिट्टी भी नहीं डाली गई है। सरयू के कहर से आधा दर्जन गावों को बचाने के लिए कपरवार संगम तट से कटइलवा तक डौला तटबंध का निर्माण हुआ है। यह तटबंध रेन कट, शाही की मांद और रैट होल से छलनी हो चुका है। तटबंधों के मरम्मत की डेड लाइन खत्म होने के बाद भी तटबंध की मरम्मत नहीं कराई गई। जबकि बाढ़ बचाव के लिए शासन ने 15 जून की तिथि निर्धारित की थी। बाद में प्रशासन ने यह तिथि बढ़ाकर 30 जून तक कर दिवा गया, लेकिन अफसर सोते रहे. यह भी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.