रैगिंग रोकने को हॉस्टल से क्लासरूम तक एस्कॉर्ट किए जाएंगे नए छात्र
जमशेदपुर, सितम्बर 9 -- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में नए सत्र के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को रैगिंग के खतरे से पूरी तरह महफूज रखने के लिए संस्थान प्रशासन ने बेहद कड़ा कदम उठाया है। सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए एंटी रैगिंग सेल और छात्र कल्याण संकाय की ओर से विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई है, जिसके तहत अब हॉस्टल से लेकर क्लासरूम तक नए छात्रों की हर गतिविधियों पर शिक्षकों की पैनी नजर रहेगी। संस्थान द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार, प्रथम वर्ष के बीटेक (ऑनर्स) के नए छात्रों की सुरक्षा और निगरानी के लिए सुबह 7.30 बजे से लेकर रात 9 बजे तक शिक्षकों और वार्डनों की विशेष ड्यूटी तय की गई है। इसके लिए एक घंटे आधारित (आवर-वाइज) एंटी रैगिंग ड्यूटी रोस्टर बनाया गया है, जिसके दायरे में विभिन्न विभागों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.