कौशाम्बी, दिसम्बर 9 -- मेडिकल कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ सीनियर छात्रों ने रैगिंग की थी। इसकी शिकायत एंटी रैगिंग सेल दिल्ली से हुई थी। एंटी रैगिंग कमेटी ने जांच की तो सीनियर छात्र दोषी पाए गए। इस पर कमेटी की रिपोर्ट पर प्रिसिंपल ने 97 छात्रों को एक माह के लिए निलंबित कर दिया है। साथ ही पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मेडिकल कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ महीना भर पहले रैगिंग हुई थी। छात्रों ने इसकी शिकायत एंटी रैगिंग सेल दिल्ली से की थी। सेल ने इसे गंभीरता से लिया और पूरे मामले की जांच मेडिकल कॉलेज में गठित एंटी रैगिंग कमेटी को सौंपी थी। कमेटी ने मेडिकल कॉलेज के छात्रों से मुलाकात की। उनका बयान लिया। रैगिंग कहां हुई, कैसे हुई, किस तरह उन्हें प्रताड़ित किया गया। इसकी विधिवत जानकारी जुटाई गई। कमेटी ने अपनी जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.