सिद्धार्थ, मार्च 7 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्रों से रैगिंग लेने का पुराना इतिहास है। इसकी जानकारी होने के बाद भी कॉलेज प्रबंधन कार्यवाही के नाम पर हर बार सन्नाटा खींच कर बैठा रहा। दिसंबर 2023 में भी मेडिकल छात्रों ने सीनियर छात्रों पर रैगिंग लेने का आरोप लगाया था। इस मामले की पीड़ित छात्रों ने एंटी रैगिंग पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से शिकायत दर्ज कर अपनी पीड़ा बताई थी, बावजूद मामले में आज तक कार्यवाही नहीं हो सकी है। इसके चलते सच्चाई दबी पड़ी है। दरअसल, मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2023 में दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में एमबीबीएस 2023-24 के छात्रों ने सत्र 2022-23 के सीनियर्स छात्रों पर रैगिंग लेने का आरोप लगाया था। छात्रों ने कॉलेज के प्राचार्य से शिकायत करने के बाद एंटी रैगिंग पोर्टल पर भी ऑनलाइ...