लखनऊ, सितम्बर 25 -- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे (एनई-6) पर किलोमीटर 64 पर उन्नाव के पास एक्सप्रेस वे के रैंप प्लाजा की सड़क पर मिट्टी जमा हो गई है। मिट्टी के साथ ही साथ छोटे-छोटे कंकड़ भी आ गए हैं जो कि वाहनों के लिए खतरा बन रहे हैं। करीब 20 मीटर तक सड़क पर मिट्टी की परत जमा हो गई है, जिससे वाहनों के फंसने का खतरा बना हुआ है। रैंप प्लाजा पर काफी दूर तक मिट्टी आ जाने से वाहनों को इधर से गुजरने में दिक्कत हो रही है। दूर से देखने पर मिट्टी के कारण सड़क टूटने और धंसने का भ्रम होता है, जिससे यहां आते-आते वाहन चालकों की गति पर ब्रेक लग रहा है। इस मिट्टी के कारण ही सड़क पर कई स्थानों पर बारिश का पानी भी जमा हो रहा है। पानी की निकासी नहीं होने पर सड़क टूटने का खतरा बना रहेगा। एक्सप्रेसवे पर कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन में यह समस्या आने को लेकर वाहन ...