लखनऊ, फरवरी 2 -- नवाबों के शहर लखनऊ में पालतू पशुओं के प्रति प्रेम, जिम्मेदारी और जागरूकता का एक अनूठा संगम देखने को मिला। अवध पेटफूड सेलर्स एंड ब्रीडर्स ट्रेड बोर्ड द्वारा आयोजित दो दिवसीय 'मेगा पेट कार्निवल' में जब दुनिया की सबसे ताकतवर मानी जाने वाले श्वान 'कंगल' और 'अलाबाई' जैसी नस्लों ने कदम रखे, तो दर्शक दंग रह गए। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच बरेली के जर्मन शेफर्ड ने प्रथम पुरस्कार जीतकर अपनी बुद्धिमानी का लोहा मनवाया। वहीं बिल्लियों में 'स्कॉटिश फोल्ड', परशियन ने दर्शकों का दिल जीत लिया। लॉमार्टियर के फुटबॉल ग्राउंड में अयोजित कार्निवल 'कैट शो' के साथ हुआ। वेटनरी विशेषज्ञ डा. एसए खान के निर्देशन में आयोजित इस शो में शहर के विभिन्न हिस्सों से आईं 100 से अधिक बिल्लियों ने अपनी चंचलता और खूबसूरती बिखेरी। इनमें परशियन बिल्लियों का रॉयल...