महाराजगंज, मार्च 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल के कुछ हिस्सों में बर्ड फ्लू फैलने को लेकर सीमाई इलाकों में अलर्ट है। इसके मद्देनजर डीएम संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बर्ड फ्लू से संबंधित जिलास्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। डीएम ने निर्देश दिया कि रैंडम आधार पर पहले सीमाई इलाकों में सैंपलिंग शुरू करें। डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से बर्ड फ्लू की स्थिति और रोग के रोकथाम के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद में बर्ड फ्लू का कोई मामला अब तक प्रकाश में नहीं आया है। आसपास के जनपदों में भी स्थिति सामान्य है। नेपाल के छापा, मोरंग सहित कुछ जनपदों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं। हालांकि जनपद के सीमावर्ती जिलों नवलपरासी और रुपन्देही में बर्ड फ्लू की घटना अभी नहीं है। बताया कि कुक्कुट...