प्रयागराज, जनवरी 8 -- प्रयागराज। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में कई बिन्दुओं पर प्रतियोगी छात्र सवाल उठा रहे थे। अभ्यर्थियों का दावा था कि रैंडमाइजेशन नहीं होने के कारण जिस क्रम में अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे उसी क्रम में परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिए। जिसका नतीजा रहा कि आगे-पीछे रोल नंबर वाले तमाम अभ्यर्थियों का चयन हो गया। अभ्यर्थियों के जुटाए साक्ष्य के अनुसार एक विषय में एक ही क्रम में चार रोल नंबर वाले अभ्यर्थियों का चयन हो गया था। 13 मामलों में एक क्रम के तीन रोल नंबर वाले अभ्यर्थियों का चयन हुआ। इसके अलावा आगे-पीछे दो रोल नंबर वाले चयन के 121 मामले थे। दावा है कि संघ लोक सेवा आयोग, सभी विश्वविद्यालय एवं परीक्षा संस्थाएं शुचिता बनाए रखने के लिए अनुक्रमांक जारी करने की प्रक्रिया में रैंडमाइजेशन करते हैं। आरोप है कि शिक्षा सेवा च...