रैंगिंग के प्रयास में छात्र के साथ मारपीट, चार छात्रों के खिलाफ मुकदमा
रुद्रपुर, मई 26 -- किच्छा, संवाददाता। राजकीय आदर्श महाविद्यालय किच्छा में बीए प्रथम वर्ष के छात्र के साथ रैगिंग के प्रयास और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र की तहरीर और कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चार छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वार्ड 15 किच्छा निवासी बीए प्रथम वर्ष के छात्र मो. शाहिद पुत्र शरीफ अहमद ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 26 फरवरी को वह अपने साथी छात्र मुनाजिर हुसैन, वसीम और मुस्तफा के साथ कॉलेज के कॉमन रूम में बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान अमन कुमार पुत्र अशोक कुमार, अंकित पुत्र प्रवीन कुमार, अंकित कुमार पुत्र सुभाष राम और राहुल पुत्र मदन वहां पहुंचे और रैगिंग करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने शाहिद के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके साथियों के साथ भी धक्का-मुक्की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.