बिजनौर, जुलाई 28 -- डीएम जसजीत कौर ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार लाने के लिए लक्ष्य आधारित एवं परिणामोन्मुखी कार्य करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय एवं प्रभावी कार्ययोजना के साथ विभागीय लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करें। डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित महात्मा विदुर सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से संबंधित योजनाओं एवं विभागीय प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीडीओ रणविजय सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक समीक्षा बैठक में पूर्ण तैयारी के साथ उपस्थित हों तथा विभागों को प्राप्त धनराशि का समयबद्ध एवं जनहित में प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियन्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही...