रैंकिंग में मामूली सुधार, 16वें स्थान पर पहुंचा धनबाद
धनबाद, सितम्बर 24 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। स्कूली शिक्षा रैंकिंग में धनबाद जिले के स्थान में मामूली सुधार हुआ है। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने अगस्त महीना का डिस्ट्रिक एजुकेशन परफॉरमेंस रिव्यू रिपोर्ट जारी कर दिया है। रिव्यू रिपोर्ट के आधार पर धनबाद राज्य के 24 जिलों में 16वें स्थान पर है। धनबाद को कुल 100 में से 57.57 प्वाइंट स्कोर मिले हैं। जुलाई महीने में धनबाद को 56.91 स्कोर मिले थे। ऐसे में धनबाद 19वें से 16वें स्थान पर आया है। अप्रैल में धनबाद का राज्य में 15वां, मई में 14वां, जून में 17वां, जुलाई में 19वां स्थान था। चालू शैक्षणिक सत्र-2026-27 में धनबाद राज्य में 14वें स्थान से 19वें स्थान के बीच रहा। राज्य मुख्यालय ने यह रैंक 22 इंडिकेटर्स और सब-इंडिकेटर्स में प्रदर्शन के आधार पर जारी किया है। राज्य में 80.01 स्कोर के साथ रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.