बक्सर, मार्च 2 -- पेज तीन की लीड ---- समीक्षा जिन अंचलों में दाखिल-खारिज, मापी और राजस्व वसूली के मामलों में ढिलाई पाई जाएगी, वहां जवाबदेही तय बेहतर प्रदर्शन करने वालों को प्रशंसा पत्र, लापरवाहों पर कार्रवाई के संकेत लैंड बैंक बनाये जाने के लिए सरकार जमीन चिन्हित करने का दिया आदेश 06 वीं रैंक चक्की को हासिल, चौगाईं को 46 वीं और चौसा को 52 वीं रैंक फोटो संख्या 27 कैप्शन - सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में भाग लेते राजस्व विभाग के पदाधिकारी। बक्सर, हमारे संवाददाता। राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों की सोमवार को समीक्षा की गई। इस दौरान कार्य में लापरवाही करने वाले चार सीओ से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इससे स्पष्ट हो गया कि अंचल में आम जनता को परेशान करने वाले सीओ व कर्मियों की खैर नहीं है। बैठक में माह दिसंबर 2025 और जनवरी...