प्रयागराज, मई 15 -- सीडीओ हर्षिका सिंह ने शुक्रवार को संगम सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, विकास कार्य व निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग ठीक न होने वाले विभागों को सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कहा। निर्माण कार्यों को गुणवत्ता से कराने के लिए कहा। सभी एडीएम को निर्देश दिए कि वो विवादों का निपटारा कराएं। इस दौरान डीएसटीओ संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...