रेहरा बाजार में खरीदारी करने गई युवती लापता, मुकदमा दर्ज
बलरामपुर, जून 29 -- बलरामपुर, संवाददाता। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र में खरीदारी करने गई 18 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग न मिलने पर परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री 28 जून को अपनी भाभी के साथ रेहरा बाजार खरीदारी करने गई थी। बाजार में कपड़े की दुकान पर खरीदारी के दौरान करीब 11:20 बजे युवती ने पानी पीने की बात कहकर वहां से चली गई। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर भाभी ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सूचना मिलने पर परिजनों ने रिश्तेदारी सहित संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पिता ने थाना रेहरा बाजार पहुंचकर तहरीर दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.