बलरामपुर, जून 24 -- रेहराबाजार। क्षेत्र के सरायखास बाजारडीह (बड़ी सरैया) में बिजली संकट लगातार गहराता जा रहा है। यहां लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर पिछले करीब दो महीनों से लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। ट्रांसफार्मर बार-बार जल जाने से करीब 75 घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित है। ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग स्थायी समाधान करने के बजाय केवल ट्रांसफार्मर बदलकर औपचारिकता निभा रहा है। पिछले दो महीनों में तीन बार ट्रांसफार्मर बदला गया, लेकिन क्षमता कम होने के कारण हर बार वह ओवरलोड का दबाव नहीं झेल पाया। करीब 12 दिन पहले लगाया गया नया ट्रांसफार्मर भी मात्र 24 घंटे में खराब हो गया। यह भी पढ़ें- पांच दिन से जला पड़ा ट्रांसफार्मर, अंधेरे में डूबा बाजार ग्रामीण मैनुद्दीन, इंद्रमणि वर्मा, गंगाराम वर्मा, भिन...