बदायूं, जनवरी 6 -- सैदपुर। क्षेत्र के गांव रेहड़िया में माघ मास के अवसर पर भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। इस आयोजन में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालु धार्मिक भजनों पर झूमते हुए पूरे गांव में घूमे, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में एकता और धार्मिक जागरूकता बढ़ती है। इस मौके पर आयोजक मोरध्वज मौर्य व रामौतार मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.