फरीदाबाद, मार्च 25 -- नूंह, संवाददाता। फिरोजपुर झिरका शहर में रेहड़ी लगाने वाले की मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, गांव भोण्ड निवासी अनीस बस अड्डे के पास फल-फ्रूट की रेहड़ी लगाता है। वह रोज की तरह अपनी बाइक वहीं खड़ी करता था, जिसे 23 मार्च की शाम कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए आरोपी सखावत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...