फरीदाबाद, मई 16 -- फरीदाबाद,सरसमल। पीएम स्वनिधि योजना के लंबित मामलों को लेकर नगर निगम सख्त हो गया है। बैंकों अधिकारियों से साथ बैठक कर नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त परमजीत चहल ने एक सप्ताह में लंबित आवेदनों के निस्तारण और प्रगति सुधारने के लिए सोमवार को विशेष शिविर लगाने के आदेश दिए हैं। ताकि रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को जल्द ऋण मिल सके। दरअसल, नगर निगम कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त आयुक्त (तृतीय) परमजीत चहल ने की। इसमें केनरा बैंक के एलडीएम बृजेश कुमार, विभिन्न बैंकों के डीसीओ और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। जिला परियोजना अधिकारी महेंद्र सिंह भी बैठक में शामिल हुए।

बैठक की समीक्षा बैठक में योजना के तहत लंबित आवेदनों और ऋण वि...