फरीदाबाद, मई 9 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। डबुआ सब्जी मंडी में रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। डबुआ थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, डबुआ कॉलोनी निवासी मोहम्मद साबिर और उनका बेटा आबिद शाह डबुआ सब्जी मंडी में रेहड़ी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। एक मई की शाम करीब आठ बजे आबिद ने तरबूज की रेहड़ी लगाई हुई थी। इसी दौरान पास में रेहड़ी लगाने वाले गुड्डू राजा से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गुड्डू राजा, उसकी मां , पिता शहनूल शाह और भाई ताज मुद्दीन ने मिलकर आबिद के साथ मारपीट की और गुड्डू राजा ने उसकी पीठ पर चाकू मार दिया। इसके बाद घायल को बीके अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.