नोएडा, जून 22 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में रेहड़ी लगाने को लेकर दो पक्षों में तनाव चल रहा है। एक सप्ताह पूर्व एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के पिता-पुत्र के साथ मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गढ़ी चौखंडी गांव निवासी विकास चंद्र ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-34 स्थित नाले के पास रेहड़ी लगाते हैं। आरोप है कि पड़ोस में रेहड़ी लगाने वाले धीरज गुप्ता और नीरज गुप्ता उनसे रंजिशन मानते हैं। वह अक्सर रेहड़ी लगाने का विरोध करते हैं। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने 15 जून को अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- रेहड़ी लगाने के विवाद में पिता-पुत्र पर हमला विरोध करने पर मारपीट करने लगे। इसके चलते पीड़ित को काफी चोटें आईं और पिता बचाने को आए तो आरो...