हरिद्वार, जून 3 -- नगर निगम प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत पंजीकृत लघु व्यापारियों को उनके कारोबारी स्थलों से हटाए जाने के विरोध में बुधवार से धरना-प्रदर्शन शुरू करने की घोषणा की गई है। शिव पार्क में आयोजित बैठक में फेरी समिति के सदस्यों एवं लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने नगर निगम के खिलाफ आंदोलन का निर्णय लिया। लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन सुनील कुकरेती और मनीष शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में तय किया गया कि 4 जून से नगर निगम का घेराव कर उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली और प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर (स्वनिधि) योजना के तहत व्यापारियों को चयनित वेंडिंग जोन में व्यवस्थित रूप से स्थापित करने की मांग उठाई जाएगी। संजय चोपड़ा ने कहा कि वर्ष 2016 म...