बांदा, मार्च 17 -- बांदा । संवाददाता शहर के चिल्ला रोड जजी परिसर के बाहर दीवार से सटकर रेहडी, पटरी दुकानदारों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है। बताया कि वह लोग जजी परिसर की दीवार से सटकर छोटी सी जगह में अपनी दुकानदारी करके परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। एक कार्य संस्था ने बालू, गिट्टी दुकानों के सामने डाल दी है। सभी को हटाकर निर्माण कार्य शुरू कराने की चेतावनी दी है। दुकानदारों ने कहा कि यदि हमारी दुकान बंद हो गई तो सभी के परिवार के सामने भुखमरी की समस्या खड़ी हो जाएगी। इस दौरान रामचंद्र गुप्ता, शकुंतला, रंजू साहू, सुरेश कुमार, सुशीला, राकेश, लक्ष्मण, भूरा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...