पीलीभीत, फरवरी 26 -- पीलीभीत। बीसलपुर मार्ग पर आसाम चौराहे के समीप गन्ना लदी दो ट्रैक्टर-ट्रालियों के बीच आगे निकलने की होड़ के कारण एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी किसान नेता की कार पर पलट गया। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची थाना सुनगढ़ी पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर ट्रालियों को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम भी लग गया। हादसा थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के आसाम चौराहे के समीप वुधवार देर रात हुआ। बीसलपुर की ओर से गन्ने से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रालियां तेज रफ्तार में पीलीभीत की ओर आ रही थी। दोनों चालक एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रहे थे। आसाम चौराहे के करीब पहुंचते ही एक ट्रैक्टर चालक ने नियंत्रण खो दिया। जिससे गन्ने से लदी ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ी किसान नेता धर्मेंद्र चौ...