रेस्ट हाउस में कम आ रहे थे ग्राहक तो बेचने लगा शराब
औरंगाबाद, जून 22 -- औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र में रेस्ट हाउस में शराब की बिक्री की जा रही थी जिसकी सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। शराब बरामद करते हुए संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी मनोरंजन उपाध्याय के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस कार्रवाई बताया कि एनएच-19 पर अमित रेस्ट हाउस में शराब की बिक्री करने की सूचना मिली थी जिसके आलोक में छापेमारी की गई। छापेमारी में थानाध्यक्ष बबन बैठा, सब इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार, सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार यादव आदि शामिल रहे। रेस्ट हाउस का संचालन पौथू थाना के तेमुरा गांव निवासी अमित कुमार सिंह के द्वारा किया जा रहा था।
शराब की बरामदगी छापेमारी के क्रम में डीप फ्रीजर से पांच सौ एमएल की चार केन बीयर बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि रेस्ट हाउस के आस-पास अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.