भदोही, मार्च 16 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के ज्ञानपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर सोमावर को उस समय हड़कंप मच गया जब वाहन से आए अज्ञात लोगों ने एक युवक को जबरन कार में बैठाकर साथ ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। ज्ञानपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में युवक अपने दो साथियों के साथ नाश्ता करने के लिए आया था। जैसे ही वह अंदर जाने लगा, तभी एक गाड़ी से कुछ लोग वहां पहुंचे। गाड़ी से उतरे एक युवक ने उससे कहा कि चलो, पापा बुला रहे हैं और उसे अपने साथ गाड़ी की तरफ ले जाने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी के पास पहले से मौजूद अन्य लोगों ने उस युवक को जबरन गाड़ी में बैठाया और उसे लेकर ज्ञानपुर की दिशा में चले गए। घटना के बाद युवक के साथ आए साथियों ने तुरंत डायल 112 पर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.