कानपुर, मार्च 12 -- कानपुर, संवाददाता। गुजैनी में रंगदारी न देने पर रेस्टारेंट संचालक से मारपीट कर कार की विंडो में फंसाकर 80 मीटर घसीटने के मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस आरोपित चालक को गिरफ्तार नहीं कर पाई। हालांकि, उसकी कार जरूर घर से बरामद कर ली गई है। मामले में दबंग कार चालक की दबंगई का सीसी फुटेज वायरल होने के बाद ही पुलिस सक्रिय हुई थी। बर्रा-8 निवासी रंजीत सिंह का रामगोपाल चौराहे पर सूरज स्वीट हाउस एंड रेस्टोरेंट है। जहां उनका बेटा आदर्श कुमार भी सहयोग करता है। बुधवार देर रात रेस्टोरेंट बंद कर आदर्श बाहर खड़ा था। तभी मूलरूप से हमीरपुर के रमेडी मोहल्ला ईदगाह व वर्तमान में जरौली फेस-2 निवासी यशू कुमार अपनी एसयूवी कार से रेस्टोरेंट के बाहर आकर होली में ज्यादा कमाई की बात कहकर पैसों की मांग करने लगा। एतराज पर आरोपित यशू ने आदर्श से मा...