हल्द्वानी, मार्च 23 -- हल्द्वानी। ऊंचापुल चौफुला क्षेत्र में ई रिक्शा चालक की टक्कर से घायल हुए सेंचुरी पेपप मिल के कैमिकल विभाग में काम करने वाले 49 साल के भूपाल सिंह की रविवार को निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। बिठौरिया नंबर एक ऊंचापुल निवासी भूपाल सिंह बिष्ट शनिवार सुबह रोज की तरह सुबह छह बजे घर से टहलने निकले। इस दौरान पड़ोस में ही रहने वाले ई रिक्शा चालक ने अचानक तेजी से रिक्शा बैक कर दिया। टक्कर में वह गंभीर रूप से चोटिल हो गए। सिर के बल सड़क पर गिर गए। परिजनों ने उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सिर में गंभीर चोट लग गई। छोटे भाई मनोज बिष्ट ने बताया कि भूपाल के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आने के कारण खून के थक्के जम गए और वे कोमा में चले गए। रविवार रविवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.