मुजफ्फर नगर, जून 28 -- जानसठ। एसडीएम रश्मि लाम्बा ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग कुमार, सीओ ऋषिका सिंह ने शनिवार को तहसील गेट के सामने मिष्ठान मिलन रेस्टोरेंट और कई मिठाइयों की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान एसडीएम ने रसोईघर, खाद्य सामग्री, साफ-सफाई, लाइसेंस, कर्मचारियों की कार्यप्रणाली तथा अन्य आवश्यक मानकों की बारीकी से जांच की। इसके अलावा कई मिठाई की दुकानों में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली, जबकि कुछ दुकानों पर खाद्य सुरक्षा से जुड़े आवश्यक मानकों की अनदेखी भी सामने आई। इस पर एसडीएम ने संबंधित संचालकों को मौके पर ही कड़ी फटकार लगाते हुए कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- रेस्टोरेंट व दुकानों पर छापेमारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...