नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- सैंडविच काफी कॉमन रिफ्रेशमेंट है जो अक्सर आपको खाने के लिए मिल ही जाता है। या फिर आप रेस्टोरेंट या कॉफी शॉप में जाते हैं तो एक सिंपल सा सैंडविच ऑर्डर कर देते हैं। इन रेस्टोरेंट में मिलने वाला सैंडविच काफी जूसी और टेस्टी लगता है। सैंडविच की ब्रेड बिल्कुल सॉफ्ट रहती है ऐसा लगता है कि ये ब्रेड बिल्कुल फ्रेश है। जबकि ऐसा नहीं होता रेस्टोरेंट में सैंडविच कई दिन पहले ही बनाकर फ्रिज में रख दिए जाते हैं। जबकि घर में अगर कुछ घंटे बीत जाएं तो गर्मी में सैंडविच की ब्रेड बिल्कुल रूखी-सूखी सी लगने लगती हैं। लेकिन अब जान लें कच्ची ब्रेड से बने सैंडविच को सॉफ्ट एंड जूसी रखने का सीक्रेट। जिसे आप भी एक से दो दिन आराम से फ्रिज में रखकर मेहमानों को खिला सकेंगी।शेफ ने शेयर किया है सीक्रेट रेस्टोरेंट में कच्ची ब्रेड से बने सैंडविच भी क...