नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- रेस्टोरेंट वाली दाल तड़का खाते हैं तो उसका टेस्ट लाजवाब लगता है, लेकिन घर आने के बाद जब भी वैसी दाल तड़का बनाने की कोशिश करते हैं तो वो वाला परफेक्ट टेस्ट नहीं आता और ना ही बाहर वाली खूशबू मिलती है। ऐसे में समझ नहीं आता कि कहां गड़बड़ हो रही है। हींग, जीरा और बाकी चीजें डालने के बाद भी अगर दाल तड़का में रेस्टोरेंट वाला टेस्ट नहीं आ रहा तो ये सीक्रेट जरूर नोट कर लें। जो आपके दाल तड़का के टेस्ट को बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा बनाने में मदद करेगा।अरहर दाल पकाते समय ये चीजें डालें पीली वाली दाल यानी अरहर की दाल पकाते वक्त उसमे केवल हल्दी, नमक डालने की गलती ना करें। केवल हल्दी नमक से पूरा टेस्ट नहीं आता इसलिए जब भी दाल पकाने के लिए प्रेशर कुकर में रखें तो साथ में थोड़ा सा धनिया पाउडर डालें। साथ ही दो से तीन लहसुन और हरी मिर...