फरीदाबाद, दिसम्बर 14 -- फरीदाबाद, संवाददाता। बाटा मेट्रो स्टेशन के नजदीक दो बदमाशों ने 12 दिसंबर की रात एक मॉल में स्थित एक रेस्टोरेंट के मैनेजर से उसके जरूरी कागजात, मोबाइल फोन व घड़ी आदि छीन लिए। पुलिस ने संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। गांव सोली जिला अल्मोड़ा उत्तराखंड हाल निवासी सेक्टर 15 अजरोंदा के मोहन सिंह ने बताया कि वह सेक्टर-12 स्थित मॉल में एक होटल में मैनेजर है। रोजाना की तरह वह 12 दिसंबर की रात करीब 12:00 बजे वह अपने काम से पैदल-पैदल अपने घर लौट रहे थे। जब वह बाटा मेट्रो स्टेशन के नजदीक पहुंचे तभी दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और उनसे उनका पर पर्स, घड़ी, मोबाइल फोन आदि छीन लिया। पीडित मैनेजर का कहना है कि पर्स में उनका पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड, एटीएम कार्ड भी थे। पुलिस ने संदर्भ में मामला दर्ज कर ...