नई दिल्ली, जुलाई 12 -- Muzaffarnagar News: यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में लव जिहाद हो लेकर बवाल हो गया। एक रेस्टोरेंट में हिंदू युवती के साथ मुस्लिम युवक को देख बंजरग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। कार्यकर्ताओं ने युवक को जमकर पीटा। बीच बचाव करा रही युवती भी मारपीट की चपेट में आ गई। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस युवक-युवती को लेकर थाने आ गई। बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप था कि युवक गलत हरकत कर रहा था। युवती की तहरीर पर बजरंग दल से जुड़े अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। रविवार को जिला परिषद मार्केट के पास एक रेस्टोरेंट में युवक-युवती बैठकर खाद्य पदार्थ खा रहे थे तभी वहां मौजूद बंजरग दल कार्यकर्ताओं ने शक के आधार पर युवक से उसका नाम पूछ लिया। पहले युवक ने अपना नाम आशु शर्मा बताया, लेकिन शक होने पर कार्यकर्ता ...