बस्ती, अगस्त 5 -- बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र के देईसांड़ कस्बे स्थित रेस्टोरेंट के बेसमेंट में नग्न अवस्था में मिले अधेड़ की हत्या के दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के भाई प्रदीप कुमार की तहरीर पर पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक देईसांड़ निवासी धीरज चौधरी और संतकबीरनगर के इटौवा गांव निवासी मुलायम यादव पर हत्या की धारा में केस दर्ज किया गया था। एसएचओ विनय कुमार पाठक ने बताया कि दोनों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया गया। संतकबीरनगर के महुली थानाक्षेत्र के भोगीपुर गांव निवासी रामरूप उर्फ झकड़ी (45) पुत्र गंगाराम देईसांड़ बाजार स्थित रेस्टोरेंट में रहकर काम करता था। यह भी पढ़ें- Basti News: रेस्टोरेंट में हत्या मामले में दोनों आरोपी गिरफ्तार बीते रविवार दोपहर रेस्टोरेंट के बेसमेंट में उसका शव संदिग्ध परिस्...