मेरठ, जून 24 -- नगर के मेरठ रोड स्थित सूर्य प्लाजा में संचालित दिल्ली-8 रेस्टोरेंट में बुधवार को मवाना पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन युवतियों और पांच युवकों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पूछताछ के बाद युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि पांच युवकों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस को रेस्टोरेंट में कुछ युवक-युवतियों के एकत्र होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले जाकर पूछताछ की गई। शांति भंग की कार्रवाई जिन युवकों पर की गई, उनमें ईशान पुत्र आस मोहम्मद निवासी मेन बाजार थाना फलावदा, शादाब पुत्र निसार निवासी जोगियान थाना फलावदा, सालिम पुत्र सलीम निवासी काली पट्टी थाना फलावदा, आरिष पुत्र इरफान निवासी मो...