चित्रकूट, मार्च 3 -- चित्रकूट। संवाददाता मुख्यालय कर्वी स्थित बस स्टैंड में संचालित एक रेस्टोरेंट में दोस्तों के साथ बैठकर नाश्ता कर रहे युवक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया। मारपीट के दौरान युवक की पीठ पर चाकू से वार किया गया, जिससे वह बेहोश हो गया। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर पांच हमलावरों की पहचान कर कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। कर्वी कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर कस्बे के मनोहरगंज मोहल्ला निवासी छोटेलाल सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा मनीष बीते दिनों शाम करीब चार बजे बस स्टैंड कर्वी में अपने दो साथियों के साथ रेस्टोरेंट में नास्ता कर रहा था। इसी दौरान पीछे से 8-10 लोग पहुंचे और उसके बेटे को गालीगलौज करते हुए मारने पीटने लगे। एक हमलावर ने चाकू निकालकर बेटे की पीठ में वार कर दिया।...